एटा, फरवरी 10 -- बोर्ड परीक्षा से पहले डीएम प्रेम रंजन सिंह और एसएसपी श्याम नारायण ने केंद्र व्यवस्थापक, प्रधानाचार्य के अलावा सेक्टर, जोनल मजिस्ट्रेटों को संबोंधित किया। डीएम ने सीधे शब्दों में कहा कि नकल करने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा। कोई भी नकल करने कोशिश भी न करें। अगर नकल करते हुए मिला तो दस साल की सजा और एक करोड़ रूपये का जुर्माना लगाया जाएगा। जनेश्वर मिश्र हॉल में संबोंधित करते हुए डीएम प्रेमरंजन सिंह ने कहा कि बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन, शुचिता पूर्ण रूप से संपन्न कराना हम सभी की सामूहिक एवं नैतिक जिम्मेदारी है। जिस अधिकारी, कर्मचारी को जो भी दायित्व सौंपा गया है। इसका निर्वहन पूर्ण ईमानदारी, सतर्कता एवं संवेदनशीलता के साथ किया जाए। कर्तव्य निर्वहन में किसी भी प्रकार की लापरवाही गंभीर परिणाम उत्पन्न कर सकती है। एसएसपी श्याम नारायण...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.