प्रयागराज, अप्रैल 3 -- प्रयागराज मुख्य संवाददाता यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन शनिवार तक समाप्त हो जाएगा। इसी के साथ साइबर ठग परीक्षार्थियों और अभिभावकों को फोन करके नंबर बढ़ाने के नाम पर ठगी करने लगे हैं। इस बीच बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने परीक्षार्थियों, अभिभावकों एवं आम जनमानस से अनुरोध किया है कि ऐसे किसी भी फोन कॉल, मैसेज या ईमेल का संज्ञान न लें। यूपी बोर्ड कभी भी व्यक्तिगत रूप से परीक्षार्थियों से संपर्क नहीं करता है।अपनी व्यक्तिगत जानकारी, रोल नंबर या बैंक विवरण किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करें। ऐसे कॉल आने पर उसे रिकॉर्ड करें और तत्काल मोबाइल नंबर के साथ अपने जिले के जिला विद्यालय निरीक्षक को सूचित करें अथवा साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं। यूपी बोर्ड उत्तर प...