हरिद्वार, मई 23 -- डीपीएस दौलतपुर जूनियर विद्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सीओ हरिद्वार शिशुपाल नेगी समेत कई शिक्षाविद और गणमान्य लोग मौजूद रहे। समारोह में दसवीं में श्रेष्ठ मिश्रा, पावनी मालासी और नलिनीशा नौटियाल, जबकि 12वीं में विज्ञान वर्ग में श्रुति शर्मा, वाणिज्य वर्ग में आशी शर्मा और ह्यूमैनिटीज में अंशिका को स्ट्रीम टॉपर बनने पर सम्मान मिला। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। अतिथियों ने छात्रों को अनुशासन और मेहनत के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। यह भी पढ़ें- बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं का सम्मान यह भी पढ़ें- उत्कृष्ट प्रदर्शन करने...