बोर्ड परीक्षा परिणाम पर डीसी ने जताई नाराजगी, सुधार के निर्देश
रांची, मई 11 -- खूंटी, संवाददाता। समाहरणालय सभागार में सोमवार को उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, खूंटी के प्रधानाध्यापक, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यालय स्टाफ के साथ समीक्षा बैठक हुई। बैठक में 10वीं सीबीएसई बोर्ड परीक्षा परिणाम, कंपार्टमेंटल परीक्षा में शामिल छात्रों की तैयारी तथा आगामी शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शैक्षणिक व्यवस्था की समीक्षा की गई। बैठक के दौरान उपायुक्त ने इस वर्ष के परीक्षा परिणाम पर नाराजगी जताते हुए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं को सभी विषयों की नियमित और प्रभावी पढ़ाई कराई जाए, ताकि आगामी बोर्ड परीक्षाओं में बेहतर परिणाम प्राप्त हो सके। विशेष रूप से हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान की पढ़ाई को मजबूत क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.