गंगापार, फरवरी 28 -- थाना क्षेत्र के खास मांडा निवासी नितेश कुमार पुत्र सत्य नारायण ने थाने में तहरीर दी कि उनका छोटा भाई शुक्रवार दूसरी पाली में मांडा थाना क्षेत्र के भारतगंज पुलिस चौकी अंतर्गत मंगला प्रसाद इंटर कॉलेज बामपुर में इंटरमीडिएट की भौतिक विज्ञान प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा देने गया था। परीक्षा भवन में जाने के पहले गेट पर ही उसकी बाइक रखवा दी गई। जब लगभग सवा पांच बजे वह परीक्षा भवन से बाहर आया, तो बाइक गायब थी। छात्र ने घटना की जानकारी परीक्षा ड्यूटी में लगे सिपाहियों को दी, तो सिपाहियों ने थाने जाकर मुकदमा दर्ज कराने की सलाह ही। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...