शाहजहांपुर, फरवरी 25 -- पेपर देकर आ रही छात्राओं की गाड़ी का पीछा करना बाइक सवार छात्रों को महंगा पड़ गया। चालक द्वारा मामले की शिकायत करने पर पुलिस ने बाइक सवार छात्रों को दबोच लिया। छात्रों के नाबालिक होने पर उन्हें कड़ी हिदायत देकर परिजनों को सुपुर्द किया। बुधवार को मिर्जापुर के एक कालेज की कुछ छात्राएं बोर्ड परीक्षा देकर चार पहिया वाहन से अपने घर लौट रही थीं। रास्ते मे एक कालेज के तीन छात्र भी बाइक से उधर से आ रहे थे। आरोप है कि छात्राओं की गाड़ी देख कर बाइक सवार छात्र उसका पीछा करने लगे। कांट आकर इसकी सूचना गाड़ी के चालक ने पुलिस को दी। इस पर पुलिस ने तीनों छात्रों को दबोच लिया। पुलिस ने छात्रों के परिजनों को सूचना देकर थाने बुलाया और लड़कों के कृत्य को जानकारी दी। परिजनों और छात्रों ने कृत्य पर माफी मांगी दोवारा ऐसी हरकत न करने का आश्वासन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.