रामपुर, फरवरी 25 -- रामपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा ड्यूटी में लगाए शिक्षक मनमानी कर रहे हैं। ऐसे करीब 15 शिक्षकों ने अभी तक बोर्ड परीक्षा की ड्यूटी ज्वाइन नहीं की है। इन सभी शिक्षकों को माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से नोटिस जारी किया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक अंजलि अग्रवाल की ओर से राजकीय, अशासकीय, सहायता प्राप्त एवं वित्त विहीन विद्यालयों के प्रबंधकों व प्रधानाचार्यों को जारी पत्र में कहा गया है कि संबंधित शिक्षकों को ड्यूटी करना अनिवार्य है। यदि वे नामित केंद्र पर उपस्थित नहीं होते हैं तो संबंधित विद्यालय के साथ शिक्षक पर भी कार्रवाई की जाएगी। बोर्ड परीक्षा ड्यूटी में मनमानी करने पर एफआईआर का प्रावधान है, जिसमें संबंधित को दो से सात वर्ष का कारावास हो सकता है। जिला विद्यालय निरीक्षक अंजलि अग्रवाल ने बताया कि बोर्ड परीक्षा के दौरान जनपद ...