अमरोहा, जनवरी 3 -- अमरोहा। यूपी बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी न लगे इसको लेकर अधिकारियों की बीमारी का बहाना इस बार नहीं चलेगा। सीएमओ स्तर से जारी प्रमाण पत्र डीआईओएस कार्यालय में प्रस्तुत करने के बाद ही ड्यूटी काटने पर विचार किया जाएगा। गौरतलब है कि यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए कक्ष निरीक्षकों के साथ ही केंद्र व्यवस्थापक नियुक्त कर दिए गए हैं। प्रत्येक केंद्र पर एक-एक समेत कुल 142 स्टेटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए जाएंगे। स्टेटिक मजिस्ट्रेट को छह-छह दिन ड्यूटी करनी होगी। वहीं परीक्षा ड्यूटी लगने से पूर्व कुछ अधिकारी ड्यूटी नहीं लगे, इसको लेकर तिकड़म भिड़ा रहे हैं। बीते साल भी 20 अधिकारियों ने खुद को बीमार व परिवार में किसी सदस्य के बीमार होने के अलावा शादी समेत अन्य कारणों का हवाला देते हुए बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी करने में असमर्थता जताई थी। ऐसे में...