कानपुर, फरवरी 10 -- कानपुर। केंद्रीय विद्यालय (केवी), आईआईटी में कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों की ब्लेसिंग सेरेमनी (आशीर्वाद समारोह) का आयोजन सोमवार को भावनात्मक वातावरण में किया गया। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को आशीर्वचन प्रदान किए। उन्होंने विद्यार्थियों को संतुलित दिनचर्या अपनाने एवं स्वस्थ मन से परीक्षा देने की सलाह दी। प्राचार्य रवीश चंद्र पांडे ने कहा कि बोर्ड परीक्षा जीवन का एक महत्वपूर्ण चरण अवश्य है, किंतु यह विद्यार्थियों की क्षमता का अंतिम मापदंड नहीं है। समय प्रबंधन पर विशेष बल दिया। यदि विद्यार्थी अध्ययन, विश्राम और पुनरावृत्ति के बीच संतुलन बनाए रखें तो किसी भी प्रकार का तनाव उन पर हावी नहीं हो सकता। उन्होंने विद्यार्थियों को भयमुक्त परीक्षा देने का संदेश दिया। संचालन श्वेता यादव और आलोक प्रताप सिंह ने किया।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.