प्रयागराज, फरवरी 25 -- प्रयागराज। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के महत्वपूर्ण विषयों की परीक्षा के कारण पूरी मशीनरी हाई अलर्ट पर है। प्रथम पाली सुबह 8:30 से 11:45 बजे तक हाईस्कूल विज्ञान एवं इंटरमीडिएट संगीत गायन, संगीत वादन एवं नृत्यकला की परीक्षा 8,033 (आठ हजार तैंतीस) केन्द्रों पर कराई जा रही है। इसमें हाईस्कूल में 27,58,235 (सत्ताईस लाख अठ्ठावन हजार दो सौ पैंतीस) तथा इंटरमीडिएट में 8,052 (आठ हजार बावन) कुल 27,66,287 (सत्ताईस लाख छाछठ् हजार दो सौ सत्तासी) परीक्षार्थी पंजीकृत है। वहीं दो से 5:15 बजे की द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट रसायन विज्ञान एवं समाजशास्त्र की परीक्षा 7,984 (सात हजार नौ सौ चौरासी) परीक्षा केन्द्रों पर होगी। इसमें कुल 20,56,919 (बीस लाख छप्पन हजार नौ सौ उन्नीस) परीक्षार्थी पंजीकृत है। हाईस्कूल विज्ञान और इंटर रस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.