भदोही, दिसम्बर 8 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। माध्यमिक शिक्षा परिषद यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर केंद्रों की तस्वीर फाइनल करने को लेकर विभागीय कवायद शुरू कर दी गई है। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से जारी 85 केंद्रों की सूची को लेकर अब तक कुल 109 आपत्तियां आ चुकी हैं। अब डीएम शैलेश कुमार की अध्यक्षता में गठित टीम आपत्तियों के निस्तारण में जुट गई है। शुरुआती दौर में संसाधनविहीन आठ स्कूलों को सूची से हटाने की मुहर लग गई है। इसमें चार राजकीय और चार एडेडे एवं वित्तविहीन विद्यालय शामिल हैं। छात्र-छात्राओं की सुविधा के हिसाब से पूर्व में परीक्षा केंद्र बनने वाले 13 विद्यालयों को केंद्र बनाया जा सकता है। यूपी बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से आरंभ होकर 12 मार्च को समाप्त होगी। इस परीक्षा के लिए जिले में 85 केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों में बोर्ड परीक्षा के लिए...