हरदोई, फरवरी 3 -- हरदोई। यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होने जा रही हैं। नकलविहीन और शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न कराने के लिए शासन-प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जनपद में परीक्षा की निगरानी के लिए मॉनिटरिंग सेल को पूरी तरह सक्रिय किया जा रहा है। जनपद में बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 133 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक बालमुकंद ने सभी केंद्रों के प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए कि वे अपने सीसीटीवी कैमरे, डीवीआर और इंटरनेट कनेक्शन दुरुस्त करा लें। ताकि जीआईसी में स्थापित मॉनिटरिंग सेल से सभी केंद्रों की निगरानी की जा सके। जनपद स्तर पर बने कंट्रोल रूम में 14 बड़ी स्क्रीन लगाई गई हैं। कंट्रोल रूम प्रभारी राज किशोर राठौर ने बताया कि प्रत्येक स्क्रीन को 10 परीक्षा केंद्रों से जोड़ा जाएगा। परीक्षा केंद्रों के स्ट्रांग र...