मिर्जापुर, फरवरी 17 -- मिर्जापुर, संवाददाता। नरायनपुर विकास खण्ड के प्राथमिक विद्यालय की महिला शिक्षकों की बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी लगाने में भारी गड़बड़ी बरतने का आरोप महिला शिक्षकों ने लगाया है। महिला शिक्षकों का कहना है कि खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से बोर्ड परीक्षा की ड्यूटी लगाने में भेदभाव किया गया है। बीआरसी कार्यालय से चहेते शिक्षकों की ड्यूटी उनकी सुविधानुसार पसंदीदा केंद्र पर कक्ष निरीक्षक के रूप में ड्यूटी लगायी गई है। वही महिला शिक्षकों की ड्यूटी विद्यालय/ घर से 15 से 20 किमी दूर लगा दी गई है। इससे महिला शिक्षकों को जहां सुबह परीक्षा केंद्र पहुंचने में दिक्कत होगी। वहीं शाम को लौटने में भी काफी विलंब होगा। जिन महिलाओं को छोटे बच्चे है उनके लिए काफी दिक्कत होगी। उन्हे बच्चों को घर पर छोड़ कर दस से बारह घंटे बाहर रहना पड़ेगा। य...