प्रयागराज, अगस्त 17 -- सावन में कांवर यात्रा के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में स्कूलों की बंदी और गोंडा व सीतापुर आदि जिलों में बाढ़ जैसे हालात के कारण यूपी बोर्ड के केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया बेपटरी होती नजर आ रही है। एक जुलाई को जारी केंद्र निर्धारण नीति के अनुसार यूपी बोर्ड को 17 अगस्त को ऑनलाइन प्रविधि से चयनित परीक्षा केंद्रों (विद्यालय छात्र आवंटन सहित) की सूची वेबसाइट पर जारी करनी थी। इसके बाद डीआईओएस को अपने जिले के समाचार पत्रों के माध्यम से ऑनलाइन निर्धारित केंद्रों की सूची प्रकाशित कराकर 22 अगस्त तक छात्रों, अभिभावकों, प्रधानाचार्यों और प्रबंधकों से यूपी बोर्ड के पोर्टल पर ऑनलाइन आपत्तियां एवं शिकायत प्राप्त करना था। हालांकि कई जिलों में डीएम की ओर से गठित तहसील स्तरीय समितियों ने विद्यालयों की आधारभूत सूचनाओं संब...