प्रयागराज, अगस्त 19 -- यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2027 के लिए केंद्र निर्धारण अब 29 अक्तूबर तक होगा। सावन में कांवर यात्रा के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में स्कूलों की बंदी और गोंडा व सीतापुर आदि जिलों में बाढ़ जैसे हालात के कारण केंद्र निर्धारण की समय सारिणी में संशोधन किया गया है। सचिव भगवती सिंह की ओर से बुधवार को जारी आदेश के अनुसार परीक्षा केंद्रों के निर्धारण के लिए विद्यालयों की अवस्थापना संबंधी भौतिक संसाधन युक्त विविध सुविधाओं और आधारभूत सूचनाओं को यूपी बोर्ड की वेबसाइट upmsp.edu.in पर संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य 24 अगस्त तक अपलोड करेंगे।पहले इसके लिए अंतिम तिथि 20 जुलाई निर्धारित थी। तहसील स्तरीय समिति के माध्यम से आधारभूत सूचनाओं के भौतिक सत्यापन की अंतिम तिथि तीन अगस्त से बढ़ाकर तीन सितंबर की...