सहारनपुर, फरवरी 22 -- इस बार होली का त्योहार विद्यार्थियों के लिए पहले जैसा उत्साह नहीं ला पाएगा। बोर्ड परीक्षा के बीच 4 मार्च को होली का पर्व है, जबकि यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 12 मार्च तक चलेंगी। ऐसे में छात्र-छात्राएं रंग-गुलाल से ज्यादा किताबों और कॉपियों में व्यस्त रहेंगे। करीब सात साल बाद ऐसा संयोग बना है जब होली और बोर्ड परीक्षा साथ-साथ पड़ रहे हैं। परीक्षा की तैयारी में जुटे छात्र इस बार सीमित रूप से ही त्योहार मनाने की बात कह रहे हैं। उनका कहना है कि होली के तुरंत बाद भी पेपर हैं, इसलिए पूरा ध्यान रिवीजन पर रखना जरूरी है। अभिभावक भी बच्चों को ज्यादा समय पढ़ाई में लगाने की सलाह दे रहे हैं। कई घरों में इस बार होली सादगी से मनाने की तैयारी है। वहीं बाजारों में भी पिछले वर्षों की तुलना में रौनक कुछ कम दिखाई दे रही है। व्यापारियों का मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.