गंगापार, फरवरी 28 -- कौंधियारा। श्रीमती इंदिरा गांधी इण्टर कॉलेज पटेलनगर अकोढ़ा में शनिवार को बोर्ड परीक्षाएं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुईं। प्रथम पाली में हाईस्कूल की संस्कृत विषय की परीक्षा आयोजित की गई, जबकि द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट की चित्रकला (आलेखन) विषय की परीक्षा कराई गई। परीक्षा के दौरान अनुशासन एवं गोपनीयता का विशेष ध्यान रखा गया। परीक्षा समाप्ति के बाद परिसर में उत्साह का माहौल देखने को मिला। संस्कृत की परीक्षा में 15 परीक्षार्थी व इण्टर कला में एक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी सौहार्द का संदेश दिया। विद्यालय के केंद्र व्यस्थापक ने बताया कि इंटर विज्ञान वर्ग की प्रमुख परीक्षाएं पूर्व में ही समाप्त हो चुकी हैं। अब कला वर्ग की संस्कृत, अर...