उन्नाव, फरवरी 16 -- उन्नाव। शहर में शुक्रवार को बोर्ड परीक्षा के प्रश्न पत्र ले जा रही डीसीएम तालाब में पलट गई। गनीमत रही कि वाहन खाली थी, अन्यथा सवालों के साथ-साथ छात्रों के भविष्य को भी खतरा हो सकता था। हादसे में चालक जफर, सहायक अध्यापक सुधांशु शर्मा और अंशू मामूली रूप से जख्मी हुए। शहर के राजकीय इंटर कॉलेज से यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटर के छात्र-छात्राओं के प्रश्न पत्र व उत्तर पुस्तिकाओं को जिले के 122 परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाया जाता है। नियमों के अनुसार, प्रश्न पत्र डबल लॉक स्ट्रांग रूम से पुलिस अभिरक्षा में बंद गाड़ी से ही केंद्रों तक ले जाए जाते हैं। इसके बाद तीनों अधिकारी केंद्र व्यवस्थापक, वाह्य व्यवस्थापक और स्टेटिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में ट्रिपल लॉक अलमारी में सुरक्षित रखवाया जाता है। हालांकि, इस बार नियमों को ताक पर रखकर खुल...