हमीरपुर, फरवरी 3 -- हमीरपुर, संवाददाता। माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज की बोर्ड परीक्षाओं के लिए प्रश्नपत्र मुख्यालय पहुंचे। जिन्हें डिप्टी कलेक्टर राजकुमार गुप्ता की निगरानी में राजकीय इंटर कालेज में कड़ी सुरक्षा के बीच रखवाया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक महेश कुमार गुप्ता ने बताया कि मंगलवार की शाम माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज की बोर्ड परीक्षाओं के लिए हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के प्रश्न पत्र आये। जिन्हें डिप्टी कलेक्टर राजकुमार गुप्ता की निगरानी में गाड़ी से उतरवाकर राजकीय इंटर कालेज के कोठार में सुरक्षित रखवाया गया। उन्होंने बताया कि बोर्ड परीक्षा के सभी विषयों के प्रश्न पत्र आ गये हैं। जिन्हें शीघ्र ही जिले के सभी 43 परीक्षा केंद्रों में डबल लॉक में सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रखवाया जाएगा। प्रश्न पत्र रखवाते समय प्रधानाचार्य प्रक...