इटावा औरैया, फरवरी 18 -- इटावा। यूपी बोर्ड परीक्षा के पहले दिन पहली पाली में ही एक मुन्ना भाई पकड़ा गया है। वह अपने भाई के स्थान पर परीक्षा देने गया था। बुधवार को पहली पाली में हाईस्कूल हिंदी का प्रश्न पत्र था। इसी दौरान कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि बाबूराम सरस्वती इंटर कॉलेज बकेवर में एक मुन्ना भाई परीक्षा दे रहा है। इस सूचना के आधार पर चेकिंग की गई तो मुन्ना भाई परीक्षा देते हुए पकड़ा गया। बताया गया कि रमेश चंद्र इंटर कॉलेज निवाड़ी कला के एक छात्र का परीक्षा केंद्र बाबूराम सरस्वती इंटर कॉलेज में है, लेकिन बुधवार को परीक्षा देने वह नहीं उसका बड़ा भाई पहुंच गया।‌ बड़ा भाई परीक्षा दे रहा था तभी उसे पकड़ लिया गया। पुलिस ने हिरासत में लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...