हरदोई, फरवरी 13 -- सांडी। सहालगी सीजन के दौरान रात दस बजे तक न्यायालय के निर्देशों के तहत डीजे और गेस्टहाउस संचालक नियमों का पालन कर रहे हैं। हालांकि आगामी बोर्ड परीक्षाओं को देखते हुए प्रशासन ने ध्वनि विस्तारक यंत्रों के प्रयोग और समय-सीमा का सख्ती से पालन करने की अपील की है, ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो। शुक्रवार दोपहर थाने पर आयोजित बैठक में नायब तहसीलदार मुकेश चौधरी की अध्यक्षता में डीजे व गेस्टहाउस संचालकों के साथ चर्चा की गई। बैठक का संचालन एसएचओ बसंतराम ने किया। अधिकारियों ने कहा कि परीक्षा अवधि में रात 10 बजे के बाद ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा और उल्लंघन की स्थिति में कार्रवाई की जाएगी। नायब तहसीलदार ने गेस्टहाउस संचालकों से सराय एक्ट के तहत अनिवार्य पंजीकरण कराने का भी अनुरोध किया। गेस्ट...