उरई, फरवरी 16 -- कोंच । हाईस्कूल इंटरमीडिएट की परीक्षाओं को दृष्टिगत रखते हुए नगर स्थित तीन परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण एसडीएम ज्योति सिंह ने किया। इस दौरान परीक्षा केंद्र की व्यवस्थाओं को परखा। सोमवार को उपजिलाधिकारी ज्योति सिंह ने बोर्ड परीक्षा केंद्र पर जाकर वहां की व्यवस्थाओं को परखा।जिसमें अमर चन्द्र महेश्वरी इंटर कॉलेज में प्रकाश ब्यबस्था ठीक नही पाई गई जिसे जल्द दुरुस्त करने के निर्देश दिए कमला नेहरू बालिका इंटर कॉलेज में सिटिंग ब्यबस्था ठीक नही पाई गई जिसे तत्काल ठीक किये जाने हेतु निर्देशित किया गया l एसआरपी इंटर कॉलेज ब्यबस्थाए दुरुस्त थी हालांकि साफ सफाई किये जाने के निर्देश दिए lस्ट्रांग रूम की जांच की गई l पेयजल एवं शौचालय व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था एवं नकल विहीन परीक्षा संबंधित सभी पहलुओं की जांच की गई l

हिंदी हिन्दुस्तान ...