बागपत, जुलाई 4 -- बागपत। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से बोर्ड परीक्षा की तैयारी अभी से शुरू कर दी है। परीक्षा के लिए केंद्र निर्धारण का कार्यक्रम जारी किया गया है। जारी किए गए कार्यक्रम के अनुसार जिला स्तर पर कार्य किया जाएगा। जुलाई माह से केंद्र निर्धारण का कार्य शुरू किया जाएगा। 18 सितंबर तक कार्य को संपन्न किया जाना है। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा के लिए 20 जुलाई से सभी इंटरमीडिएट कॉलेजों की आधारभूत सूचनाओं को परिषद की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। तीन अगस्त को डीएम द्वारा तहसील स्तरीय समिति का गठन कर सूचनाओं के आधार पर सत्यापन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- 10 अगस्त तक जमा करना होगा यूपी बोर्ड परीक्षा शुल्क 10 अगस्त को तहसील स्तरीय समिति समिति की आख्या को अपलोड की जाएगी। 17 अगस्त को छात्र संख्या के आधार पर परीक्षा क...