कौशाम्बी, फरवरी 17 -- यूपी बोर्ड परीक्षा की सभी तैयारियां हो चुकी हैं। बुधवार से परीक्षाएं शुरू होंगी। दो पालियों में परीक्षा संपन्न कराई जाएगी। डीएम डॉ. अमित पाल ने नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए अधिकारियों को सख्त हिदायत दी गई है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि नकल करते हुए परीक्षार्थी पकडे़ गए तो कक्ष निरीक्षकों पर कार्रवाई होगी। केंद्र व्यवस्थापक भी इसके लिए जिम्मेदार ठहराएं जाएंगे। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं बुधवार से शुरू होंगी। इसके लिए जिले में 80 केंद्र बनाए गए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के कुल 45 हजार 687 छात्र-छात्राओं को परीक्षा में भाग लेना है। परीक्षा की सुचिता बनाए रखने के लिए तकरीबन 2850 शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। इनमें लगभग 1800 बेसिक शिक्षा और बा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.