वाराणसी, अप्रैल 1 -- पिंडरा (वाराणसी) संवाद। सिंधोरा पुलिस ने दूसरे अभ्यर्थी के स्थान पर परीक्षा देने वाले युवक को मंगलवार को धर दबोचा। वह परीक्षा के समय दीवार फांद कर भाग गया था। बूची स्थित एसबी इंटर कॉलेज में 6 मार्च को यूपी बोर्ड की इंटर की भौतिक विज्ञान की परीक्षा थी। प्रवेश पत्र के होलोग्राम के आधार पर छात्रों को प्रवेश दिया गया था। कक्ष निरीक्षक ने आधार कार्ड की फोटो का मिलान किया। इससे अभ्यर्थी की पहचान सत्यापित नहीं हो सकी। इस दौरान कक्ष निरीक्षक ने जब पूछताछ शुरू की तब अभियुक्त कक्ष संख्या 8 के प्रथम तल से कूदकर मौके से भाग गया था। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया था। इसके तहत मंगलवार को पुलिस ने आरोपी फूलपुर के फत्तेपुर ताड़ी निवासी वैभव सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.