देवरिया, फरवरी 7 -- देवरिया, निज संवाददाता। यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारी तेजी के साथ की जा रही है। परीक्षा केन्द्रों पर व्यवस्थाओं को चाक चौबंद करने के साथ ही अब विद्यालयों पर प्रवेश पत्र भेजा जाना शुरू कर दिया गया है। प्रवेश पत्र वितरण के दूसरे दिन 70 विद्यालयों के छात्रों का प्रवेश पत्र संबंधित विद्यालयों पर भेजवाया गया। वहीं पहले दिन 20 विद्यालयों पर प्रवेश पत्र भेजे गए थे। यह प्रवेश पत्र विद्यालयों द्वारा प्रयोगात्मक परीक्षा सम्पन्न होने के बाद छात्र- छात्राओं को दिए जाएंगे। बोर्ड की हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट वर्ष 2026 की परीक्षा 18 फरवरी से 26 मार्च तक आयोजित होनी हैं। परीक्षा के लिए जिले में 174 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। जिसमें इस वर्ष हाईस्कूल में 30,572 छात्र, 26,982 छात्राएं एवं तीन थर्ड जेंडर विद्यार्थी तथा इण्टरमीडिएट में 30,99...