रामपुर, फरवरी 20 -- यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर विद्यार्थी टेंशन ले रहे हैं। विद्यार्थियों को घबराहट न हो इसके लिए जिले के विभिन्न इंटर कॉलेजों के प्रधानाचार्यों ने छात्र-छात्राओं को घबराहट से दूर रहकर आत्मविश्वास के साथ परीक्षा देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सही समय प्रबंधन मानसिक शांति और अच्छे स्वास्थ्य के साथ दी गई परीक्षा ही बेहतर परिणाम दिला सकती है। प्रधानाचार्यों ने विद्यार्थियों को सलाह दी कि वे परीक्षा से पहले रिवीजन जरूर करें। पर्याप्त नींद लें और संतुलित भोजन करें। साथ ही परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचकर प्रश्नपत्र को ध्यान से पढ़ें और उत्तर सोच-समझकर लिखें। ओएमआर शीट और उत्तर पुस्तिका भरते समय पूरी सावधानी बरतने पर भी जोर दिया गया। प्रधानाचार्यों ने अंत में विद्यार्थियों से कहा कि संयम अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ परीक्...