वाराणसी, जनवरी 21 -- वाराणसी। यूपी बोर्ड परीक्षा-2026 में सम्मिलित होने वाले छात्र-छात्राओं के लिए मंडलीय मनोविज्ञान केंद्र में हेल्प डेस्क शुरू कर दी गई है। मंडलीय मनोवैज्ञानिक डॉ. बनानी घोष ने बताया कि परीक्षा में होने वाले भय, तनाव, कुंठा, चिंता को दूर करने, आत्मविश्वास बढ़ाने और परीक्षा की तैयारी के लिए यहां हर दिन विषय विशेषज्ञ शिक्षकों की तैनाती की गई है। हेल्प डेस्क परीक्षा पूरी होने तक काम करेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...