सीतापुर, जनवरी 22 -- सीतापुर, संवाददाता। यूपी बोर्ड के परीक्षार्थियों में तनाव, भय व घबराहट को दूर करने के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से मंडलीय मनोवैज्ञानिक हेल्पडेस्क की स्थापना की गई है। यह हेल्प डेस्क 12 मार्च तक सक्रिय रहेगी। मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों को किसी भी प्रकार का तनाव, भय व घबराहट होने पर वह हेल्प डेस्क के मोबाइल नम्बर- 8468946232, 9456493943 पर फोन कर सकते हैं। यहां पर तैनात मनोविज्ञान विशेषज्ञ प्रीति श्रीवास्तव व डॉ. नीरा सिंह परीक्षार्थियों की समस्याओं का समाधान करेंगी। उन्होंने बताया कि यह हेल्प डेस्क सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक सक्रिय रहेगी। यहां पर तैनात मनोविज्ञान विशेषज्ञ परीक्षार्थियों का तनाव व भय दूर करने में मदद करेगें।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.