बिजनौर, फरवरी 18 -- माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज की 18 फरवरी से शुरू हो रही बोर्ड परीक्षाओं के लिए मंगलवार को केंद्र व्यवस्थापकों के द्वारा अपने-अपने विद्यालयों में कक्षा निरीक्षकों की बैठक ली गई। बैठक में बोर्ड के दिशा निर्देशों को पढ़कर सुनाया गया। इस अवसर पर आरएसपी इंटर कॉलेज के सभागार में प्रधानाचार्य मधुबाला शर्मा के नेतृत्व में आयोजित बैठक में परीक्षा प्रभारी रघुवीर सिंह ने परीक्षा से संबंधित सभी दिशा निर्देश बताएं। इसी के साथ सहप्रभारी पंकज छाबड़ा तथा पर्यवेक्षक राकेश कुमार के द्वारा कक्ष निरीक्षकों को संबोधित किया गया। सभी कक्षा निरिक्षकों से अनुरोध किया गयाकि वह समय से पूर्व किसी भी परीक्षार्थी की उत्तर पुस्तिका जमा करे। मोबाइल का प्रयोग कौन से वर्जित है। ड्यूटी पर आवश्यक कार्यों को छोड़कर छुट्टी के लिए आवेदन न करें। इस मौके प...