बरेली, नवम्बर 24 -- - जिला विद्यालय निरीक्षक ने पत्र लिख सभी विद्यालयों को कोर्स पूरा कराने के दिए निर्देश बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी हो चुका है। फरवरी में बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो जाएंगी। इसके बाद भी माध्यमिक शिक्षण संस्थान के स्कूल एवं कॉलेजों में अभी तक कोर्स पूरा नहीं हो पाया है। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अजीत कुमार ने सभी संबंधित विद्यालयों को निर्धारित समय सीमा के अंदर कोर्स पूरा कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कोर्स पूरा न होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। डीआईओएस डॉ. अजीत कुमार ने बताया कि बोर्ड परीक्षाएं 18 फरवरी से होंगी। बावजूद इसके कुछ स्कूल-कॉलेजों में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का कोर्स पूरा नहीं है। उन्होंने इसे गंभीरता से लिया है। साथ ही निर्देश दिए हैं कि जल्द से जल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.