कन्नौज, फरवरी 17 -- कन्नौज। जिले में 18 फरवरी से शुरू हो रही बोर्ड परीक्षा को लेकर प्रशासन ने पूरी ताकत झोंक दी है। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाएं 12 मार्च तक चलेंगी। जिले के 96 परीक्षा केंद्रों पर इस बार कुल 47 हजार से अधिक परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इनमें हाईस्कूल के 25,058 और इंटरमीडिएट के 22,447 छात्र-छात्राएं शामिल हैं। परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित होगी। जिले के सभी केंद्रों पर प्रश्नपत्र और उत्तर पुस्तिकाएं समय से पहुंचा दी गई हैं।पहली पाली सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:00 बजे से 5:15 बजे तक संचालित की जाएगी। परीक्षा को नकलविहीन, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। प्रश्नपत्रों को विद्यालयों के स्ट्रॉन्ग रूम में चार अलमारियों में सुरक्षित रखा गया...