बागेश्वर, मार्च 14 -- जनपद में शनिवार को आयोजित बोर्ड परीक्षाएं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुईं। परीक्षा के दौरान किसी भी केंद्र पर नकल या अनुचित साधनों के प्रयोग का कोई मामला सामने नहीं आया। हाईस्कूल की अंग्रेजी परीक्षा में 2646 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 2619 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 27 अनुपस्थित रहे। वहीं इंटरमीडिएट की गृह विज्ञान परीक्षा में कुल 124 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें 119 ने परीक्षा दी, जबकि पांच परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। मुख्य शिक्षाधिकारी विनय कुमार ने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्थाएं सुचारू रहीं और परीक्षाएं शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराई गईं। निरीक्षण टीमों ने भी विभिन्न केंद्रों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.