रुडकी, जनवरी 6 -- बोर्ड परीक्षाओं के नजदीक आने के साथ ही छात्रों ने पढ़ाई की रफ्तार तेज कर दी है। स्कूलों व कोचिंग सेंटर नियमित कक्षाओं के साथ-साथ साप्ताहिक और यूनिट टेस्ट आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि छात्रों को परीक्षा पैटर्न की पूरी समझ मिल सके। टेस्ट पेपर के माध्यम से जहां छात्रों की कमजोरियों का आकलन हो रहा है, वहीं शिक्षक भी उन्हीं बिंदुओं पर विशेष ध्यान दे रहे हैं। छात्र समय सीमा में प्रश्न हल करने का अभ्यास कर रहे हैं, जिससे परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...