बागपत, फरवरी 25 -- यूपी बोर्ड की सभी केंद्रों पर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा हुई। प्रथम पाली में हाईस्कूल की विज्ञान और द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट की रसायन विज्ञान और समाज शास्त्र की परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई। दोनों पालियों में 801 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। डीआईओएस राघवेंद्र सिंह ने बताया कि प्रथम पाली में हाईस्कूल की परीक्षा विज्ञान विषय की परीक्षा हुई, जिसमें पंजीकृत 13717 परीक्षार्थियों में 13196 उपस्थित है। 521 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी है। द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट की समाजशास्त्र और रसायन विज्ञान की परीक्षा हुई, जिसमें 8726 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 8445 उपस्थित रहे और 281 अनुपस्थित रहे है। सभी केंद्रों पर गहनता से निगरानी की गई है। अधिकारी भी जहां निरीक्षण करते रहे। शिक्षा विभाग के अधिकारी भी केंद्रों पर पह...