सोनभद्र, मार्च 10 -- सोनभद्र, संवाददाता। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा मंगलवार को जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। दोनों पालियों को मिलाकर कुल 29510 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 27401 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 2,109 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। प्रथम पाली में हाईस्कूल चित्रकला विषय की परीक्षा में 22978 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 21159 उपस्थित हुए और 1819 अनुपस्थित रहे। वहीं इंटरमीडिएट कृषि विषय में 483 परीक्षार्थियों में से 450 ने परीक्षा दी, जबकि 33 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। यह परीक्षा जिले के कुल 80 केंद्रों पर आयोजित की गई। इसी तरह द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट गृह विज्ञान एवं व्यवहारिक अध्ययन की परीक्षा आयोजित हुई। इसमें कुल 4940 परीक्षार्थी प...