बोर्ड परिणाम पेज-2. कोचिंग नहीं, स्व-अध्ययन और ऑनलाइन माध्यम बने सफलता की कुंजी
गुड़गांव, मई 14 -- गुरुग्राम, साक्षी रावत। सीबीएसई, हरियाणा बोर्ड और आईसीएसई समेत विभिन्न शिक्षा बोर्डों के परिणाम अब जारी हो चुके हैं। परिणामों के साथ सामने आई सफलता की कहानियां इस बार एक नया संकेत भी दे रही हैं। पहले जहां बोर्ड परीक्षाओं में अच्छे अंक हासिल करने के लिए ट्यूशन और कोचिंग को जरूरी माना जाता था, वहीं अब कई छात्रों ने बिना किसी ट्यूशन के बेहतर परिणाम हासिल कर यह धारणा बदलने का काम किया है। अब छात्रों के बीच सेल्फ स्टडी, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और डिजिटल संसाधनों का उपयोग तेजी से बढ़ रहा है। गुरुग्राम के कई छात्रों ने इस बार अपनी सफलता का श्रेय नियमित पढ़ाई और स्वयं की रणनीति को दिया। छात्रों का कहना है कि ऑनलाइन वीडियो, डिजिटल नोट्स और अलग-अलग शिक्षण माध्यमों ने तैयारी को पहले से आसान बना दिया है। किसी विषय में कठिनाई आने पर छात्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.