बागपत, दिसम्बर 21 -- यूपी बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी की जा रहीं हैं। इस बार यूपी बोर्ड परीक्षा में कक्ष निरीक्षकों को फोटो और मुहर लगी आईडी जारी की जाएगी। जिसे उन्हें ड्यूटी के दौरान गले में लटकाकर परीक्षा करानी होगी। इस बार यूपी बोर्ड परीक्षा में 26 हजार से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे। यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा 18 फरवरी से प्रस्तावित है। परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए जिले में 37 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। परीक्षा में छात्र संख्या और परीक्षा केंद्र के हिसाब से हर साल कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई जाती है। दो हजार से अधिक शिक्षकों की बोर्ड परीक्षा में कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी करते हैं। परीक्षा के दौरान केंद्र पर सचल दस्ता तथा प्रशासनिक अधिकारियों की टीम निरीक्षण करने के लिए पहु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.