बागपत, मार्च 17 -- बागपत। यूपी बोर्ड परीक्षा समाप्त हो चुकी है। माध्यमिक शिक्षा विभाग अब उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की तैयारी में जुट गया है। हाईस्कूल, इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन आज से शुरू होगा। बागपत में इंटर और खेकड़ा में हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाएं जांची जाएंगी। केंद्रों पर सीसीटीवी की निगरानी में मूल्यांकन कार्य कराया जाएगा। डीआईओएस राघवेंद्र सिंह ने बताया कि जनपद में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 18 मार्च से प्रारंभ होगा। उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य सीसीटीवी की निगरानी में कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए दो केंद्र बनाए गए हैं। इनमें बागपत का श्री यमुना इंटर कॉलेज और खेकड़ा का गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज शामिल है। श्री यमुना इंटर कॉलेज में इंटरमीडि...