बोर्ड ने विद्यार्थियों के दस्तावेज अपलोड करने के निर्देश दिए
फरीदाबाद, अगस्त 28 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं में सीधे प्रवेश लेने अथवा विद्यालय परिवर्तन करने वाले विद्यार्थियों के दस्तावेज अपलोड करने के संबंध में निर्देश जारी किए हैं। बोर्ड अध्यक्ष शंकर लाल धूपड़ एवं सचिव दीपक बाबूलाल करवा ने बताया कि सभी संबंधित विद्यालयों को विद्यार्थियों के अनिवार्य दस्तावेज बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से अपलोड करवाने होंगे। यह प्रक्रिया विद्यालय में प्रवेश की अंतिम तिथि से एक माह तक जारी रहेगी। बोर्ड अधिकारियों के अनुसार कक्षा 10वीं में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों के कक्षा नौवीं का रिपोर्ट कार्ड, 10वीं की अनुत्तीर्ण अंकतालिका, एसएलसी (स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट), टीसी (ट्रांसफर सर्टिफिकेट) की प्रमाणित प्रति तथा अन्य राज्यों से आने वाले व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.