हरिद्वार, अप्रैल 20 -- आर्यन हेरिटेज सीनियर सेकेंडरी स्कूल अन्नेकी हेतमपुर में 10वीं की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित करने के लिए छात्रवृत्ति वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की चेयरपर्सन वंदना त्यागी और प्रधानाचार्य सुरेंद्र सिंह ने टॉपर विद्यार्थियों सम्मानित किया। समारोह में कक्षा 10 के प्रथम चार मेधावी विद्यार्थियों धीरज बिष्ट, अंशिका, सिमरन लोहिया और खुशी तिवारी को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रबंधन की ओर से प्रत्येक टॉपर को 5100 रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की गई। चेयरपर्सन वंदना त्यागी ने विद्यार्थियों को जीवन में बड़े लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर परिश्रम और दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। वहीं प्रधानाचार्य सुरेंद्र सिंह ने कहा कि अनुशासन, नियमित अ...