शाहजहांपुर, मार्च 13 -- शाहजहांपुर, संवाददाता। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं के बाद उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिले में 18 मार्च से छह केंद्रों पर मूल्यांकन कार्य शुरू होगा। इस व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने छह स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए हैं। डीएम के निर्देश के अनुसार सभी स्टैटिक मजिस्ट्रेट सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक अपने-अपने मूल्यांकन केंद्रों पर मौजूद रहेंगे और पूरी प्रक्रिया की निगरानी करेंगे। कोठार से 10 बंडलों का चयन रैंडम आधार पर कर डीएचई को उत्तरपुस्तिकाएं वितरित करने के निर्देश दिए गए हैं।मूल्यांकन केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे और वेबकास्टिंग के जरिए निगरानी की जाएगी। शिक्षकों और कर्मचारियों को मूल्यांकन कक्ष में मोबाइल फोन या अन्य इले...