लखीमपुरखीरी, मई 22 -- छोटी काशी गोला के नीलकंठ मैदान में गुरुवार को नगर पालिका परिषद द्वारा आयोजित मेधावी छात्र सम्मान समारोह में नगर के 1080 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष अरविन्द गुप्ता, विशिष्ट अतिथि पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष शरद बाजपेयी, सुर्जन लाल वर्मा एवं कार्यक्रम आयोजक नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने कहा कि नगर के मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान करना केवल उनका उत्साहवर्धन नहीं बल्कि पूरे समाज को शिक्षा के प्रति जागरूक करने का प्रयास है। हमारी प्राथमिकता है कि नगर का प्रत्येक बच्चा बेहतर शिक्षा, बेहतर वातावरण और आगे बढ़ने के समान अवसर प्राप्त करे। यह भी पढ़ें- हिन्दुस्तान ओलंपियाड में सफल छात्रों ...