वाराणसी, जनवरी 22 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। यूपी बोर्ड परीक्षा से पहले बनारस के दो परीक्षा केंद्रों पर आपत्ति की गई है। दोनों केंद्रों में मानकों का दरकिनार कर परीक्षा केंद्र देने की शिकायत पर डीआईओएस ने जांच समिति का गठन किया है। मामले पर महानिदेशक स्कूल शिक्षा की तरफ से भी डीआईओएस से स्पष्टीकरण तलब किया गया है। अटेसुआ स्थित एमवीएएच इंटर कॉलेज और लोढ़ान स्थित एचसीपी इंटर कॉलेज के खिलाफ दी गई शिकायत में दोनों केंद्रों में मानकों के उल्लंघन का आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ता ने सार्वजनिक मार्ग पर खुलने वाली कक्ष की खिड़कियों में लोहे के पल्ले न होना, अग्निशमन उपायों की कमी, ऊपर से गुजरते हाईटेंशन तार और प्राचार्य-प्रबंधक के आवास विद्यालय परिसर में होने की शिकायत की है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि बनारस में शिक्षा विभाग में शिकायत अनसुनी क...