संभल, अप्रैल 19 -- नगर पालिका में शनिवार को होने वाली बोर्ड बैठक स्थगित होने पर सभासदों ने कड़ा विरोध किया। निर्धारित समय पर सभासद जब एजेंडा लेकर पहुंचे तो सभागार के गेट पर ताला लटका हुआ था। काफी देर तक बाहर खड़े रहने के बाद सभासदों का गुस्सा फूट पड़ा और मौके पर ही विरोध शुरू हो गया। सभासदों ने पालिका में भ्रष्टाचार व धमकी देने का आरोप लगाया। वहीं पालिका ने आगामी 25 अप्रैल को बैठक की संभावित तिथि तय की है। नगर पालिका बोर्ड की बैठक शनिवार को होनी थी। जिसे पालिका अध्यक्ष द्वारा शुक्रवार शाम को ही स्थगित कर दिया गया। यह भी पढ़ें- कांधला में वार्षिक बोर्ड बजट बैठक के विलंब से वित्तीय मामले प्रभावित जिसकी सूचना व्हाटसग्रुप के माध्यम से सभासदों को दे दी। उसके बावजूद भी शनिवार को कई सभासद पालिका सभागार बैठक में पहुंचे तो वहां ताला लटका हुआ था। ज...