बोर्ड की बैठक में 23 करोड़ का बजट प्रस्तावित
फतेहपुर, जून 4 -- असोथर। नगर पंचायत बोर्ड की बैठक का आयोजन एक गेस्ट हाउस में किया गया। जिसमें अयाहशाह विधायक विकास गुप्ता के समक्ष वित्तीय वर्ष के लिए करीब 23 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तावित किया गया। साथ ही सभी 15 वार्डों की मूलभूत समस्याओं पर भी चर्चा की गई। अध्यक्ष नीरज सिंह सेंगर ने कहा कि सभी वार्डो का समान रूप से विकास कराया जाएगा। नगर की सीमा के अंदर रहने वाले हर गरीब को छत मुहैया कराई जाएगी जिससे उन्हे होने वाली परेशानियों से निजात मिल सके। बैठक के दौरान नगर विस्तार के लिए ग्राम पंचायत ऐझी व ग्राम पंचायत सेवरामऊ को नगर पंचायत में शामिल करने के प्रस्ताव पर भी चर्चा की गई। ईओ हरगेंद्र प्रताप सिंह ने लाभकारी योजनाओं और पूर्व की योजना की जानकारी साझा की। इस मौके पर निर्मल सिंह चौहान, सर्वेश गुप्ता, रामकिंकर अवस्थी, राजेश, मोनू सिंह, आशीष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.