आरा, अप्रैल 5 -- शाहपुर। नगर पंचायत शाहपुर स्थित सभागार में नपं बोर्ड की बैठक अध्यक्ष जुगनू देवी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में साफ-सफाई, होल्डिंग टैक्स, नल जल और स्ट्रीट लाइट पर चर्चा हुई। अध्यक्ष ने नगर को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए पार्षदों से गहन रूप से चर्चा की। होल्डिंग टैक्स पर भी चर्चा की गई । सभी घर में पेयजल आपूर्ति हो और जगमग रोशनी मिले। किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हो, इन बिंदुओं पर चर्चा हुई। पार्षद ने नगर की समस्याओं से अवगत कराया। बैठक में कुल 11 पार्षद की जगह नौ पार्षदों ने ही हिस्सा लिया। वार्ड एक और दो के पार्षद बैठक से अनुपस्थित रहे। इनमें एक पार्षद मनोज पासवान और तीन की पार्षद देवांती देवी शामिल हैं। बैठक में नपं कार्यपालक पदाधिकारी शुभम कुमार, उप मुख्य पार्षद झुनिया देवी, पार्षद आरती देवी, शाहिद अनवर उर्फ सागीर, क...