भदोही, अप्रैल 10 -- भदोही, संवाददाता। नगर पालिका सभागार में शुक्रवार को दोपहर में बोर्ड की बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान विकास कार्यों पर चर्चा करने के साथ ही बजट, आय तथा खर्चों पर मंथन किया गया। उधर, कुछ भाजपा सभासदों ने बैठक में विकास कार्यों में पक्षपात का आरोप लगाते हुए नारेबाजी एवं हंगामा किया। बैठक में किसी नए कर का प्रस्ताव नहीं रखा गया, जिसका सभी ने स्वागत किया। कुल आय का 60 फीसदी हिस्सा जन सुविधाओं, विकास कार्यों, जलापूर्ति, मार्ग, प्रकाश आदि पर खर्च करने की बात कही गई। पालिका को वित्तीय वर्ष 2026-27 में अर्जित होने वाली अनुमानित आय 19,623 लाख रुपये का आकलन किया गया। साथ ही वर्ष के आरंभ में 4,184, 21 लाख रुपये का प्रारंभिक अवशेष है। इस प्रकार कुल आय 23,807.21 लाख वर्ष 2026-27 का लक्ष्य निर्धारित किया गया। जिसमें कर्मचारियों का...