छपरा, मार्च 28 -- सात वार्ड पार्षदों ने बैठक का बहिष्कार किया मांझी। मांझी नगर पंचायत की मुख्य पार्षद विजया देवी की अध्यक्षता में शनिवार को बोर्ड की बैठक सम्पन्न हो गई। बैठक में बहुमत से 65 करोड़ रुपये की अनुशंसित योजनाओं का प्रस्ताव पारित किया गया। प्रस्ताव के समर्थन में कुल आठ वार्ड पार्षदों ने हस्ताक्षर किए। सदस्यों को सम्बोधित करते हुए मुख्य पार्षद ने मांझी के सर्वांगीण विकास का अपना संकल्प दुहराया तथा सदस्यों से सहयोग की अपील की। बैठक शुरू होते ही वार्ड पार्षद अशोक यादव ने बीते वित्तीय वर्ष के आय ब्यय का ब्यौरा मांगा तथा ब्यौरा उपलब्ध नहीं कराए जाने से नाराज होकर उप मुख्य पार्षद नीतू सिंह के नेतृत्व में सात वार्ड पार्षदों ने बैठक का बहिष्कार कर दिया। बैठक का बहिष्कार करने वालों में अशोक यादव, मनीष कुमार सिंह, तरन्नुम निशात, चांद महम्म...