इटावा औरैया, मार्च 20 -- यूपी बोर्ड की हाई स्कूल और इंटर की कॉपियों के मूल्यांकन के कार्य में तेजी आई है। तीसरे दिन पिछले दो दिनों की तुलना में अधिक संख्या में मूल्यांकन किया गया। यहां राजकीय इंटर कॉलेज में हाई स्कूल की कॉपियां जांचीं जा रही हैं। शुक्रवार को इस मूल्यांकन केंद्र पर 17105 कॉपियों का मूल्यांकन किया गया। इन्हें मिलाकर अब तक शुरुआती 3 दिनों में इस मूल्यांकन केंद्र पर 29547 कॉपियों के मूल्यांकन का कार्य पूरा हो गया है। प्रधानाचार्य उप नियंत्रक डा. दीपक सक्सेना ने बताया कि इस मूल्यांकन केंद्र पर 783 परीक्षकों की नियुक्ति की गई है । जिनमें से अब तक 522 परीक्षकों ने कार्यभार संभाल लिया है और कापियों का मूल्यांकन कर रहे हैं। इस्लामिया इंटर कॉलेज में इंटर की कॉपियों का मूल्यांकन किया जा रहा है। यहां शुक्रवार को 7792 कॉपियां का मूल्य...